फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Along with running, they will show their skills in long and high jump.

Kaithal News: दौड़ के साथ लंबी-ऊंची कूद में दिखाएंगे हुनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Along with running, they will show their skills in long and high jump.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर के पीएमश्री विद्यालयों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को आयोजन किया जा रहा है। इसमें दौड़, लंबी-ऊंची कूद आदि कई प्रतियोगिताएं होंगी।

राज्य परियोजना निदेशक पंचकूला विभाग के तत्वावधान में करवाई जा रही प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से जाट खेल स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी। इसमें कैथल, गुहला, पूंडरी, कलायत, राजौंद व सीवन ब्लॉक के स्कूलों के खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी जिला खेल एईओ रमेश चहल ने दी। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॅाटपुट व डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के 14 विभिन्न स्कूलों के कक्षा छह से आठ व नौ से 12 तक के लगभग 650 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। आयोजन में 32 स्कूलों के पीटीआई, डीपीई व अन्य शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग की और से अधिकारियों ने समन्वय स्थापित कर सभी तैयारी को अंतिम रूप दिया है। इस दौरान खेल मैदान की साफ-सफाई, ट्रैक की मरम्मत और आवश्यक खेल उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की है।

एईओ रमेश चहल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी की है और इसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाडिय़ों की मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है।


इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष दहिया ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed