फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Alliance with AAP and Ravana possible: Chautala

आप व रावण के संग गठबंधन संभव : चौटाला

Sat, 17 Aug 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Alliance with AAP and Ravana possible: Chautala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/सीवन (कैथल)। जजपा के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अजय चौटाला ने आम आदमी पार्टी के अलावा चंद्रशेखर रावण की पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना जताई है। वह शुक्रवार को गुहला हलका के अपने दौरे के दौरान गांव हरिगढ़ किंगन में जजपा के वरिष्ठ नेता बलवंत सीड़ा के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

अजय चौटाला ने कहा कि जजपा गठबंधन में चुनाव लड़ सकती है और गठबंधन के लिए उनकी पार्टी का आम आदमी पार्टी व चंद्रशेखर की बसपा बी पाटी के साथ बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


अपने दौरे के दौरान अजय चौटाला ने हलके के गांव खरकां, पीडल, बलबेहड़ा, चीका व गगड़पुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की और विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर सिंह, जिलाध्यक्ष रणदीप कौल, जिला प्रभारी अवतार सीड़ा, हलका प्रधान हरपाल सिंह, रोश ढांडा, पिरथी सीड़ा, मा. प्रताप सिंह, नौरंग सिंह, मा. बीरबल, रामफल, रामकला, जगदीश, ओमप्रकाश, कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।

उधर, डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को सीवन में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरने का काम किया। वह वीरवार सीवन से जजपा के शहरी हल्काध्यक्ष राजीव शर्मा बिट्टू के कार्यालय में पहुंचे जहां कार्यकर्ता और आमजन से रूबरू हुए। इसके बद अजय चौटाला ने गांव कांगथली, सौथा, पहाडपूर, हरनौला, सैर, पहाड़पुर व अन्य गांवों में कार्यकर्ताओं के आवास पर भी पहुंचे।

चौटाला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन टूटने के बाद आज प्रदेश की स्थिति बहुत ही खराब होती जा रही है। प्रदेश सरकार की नीतियां से परेशान लोग हर रोज विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जनता का सरकार से पूरी तरह मोह भंग हो चुका है। अजय चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने अपने कार्यकाल के दौरान बुजुर्गों की पेंशन 100 रुपए, ट्रैक्टर को व्यावसायिक वाहन से हटाना, किसानों का कर्ज माफ करना जैसे अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए थे। ठीक उसी तर्ज पर चलते हुए जजपा भी प्रदेश में सरकार बनाने पर प्रदेशवासियों से किए गए अपने तमाम वायदे पूरा करेगी।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणदीप कौल, जिला प्रभारी अवतार चीका, रोशन ढांडा, प्रोफेसर रणधीर सिंह चीका, हल्का अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क, जयबीर ढांडा, विक्रम म्योली, राजेश शर्मा, मोहन शर्मा, महिंद्र शर्मा, राजीव राणा, कुलदीप शर्मा, पंकज शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed