फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All night rain, muddy roads

एक सप्ताह देरी से होगी सब्जी की नई फसलों की बीजाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
All night rain, muddy roads
कैथल। शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार सुबह तक रिमझिम बारिश हुई। इससे कच्ची गलियों में पानी और कीचड़ जमा हो गया। हालांकि इस बारिश को खेतीबाड़ी के लिए नुकसानदेय नहीं माना जा रहा। सुबह आठ बजे के बाद धूप निकली और शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन

आपदा एवं प्रबंधन विभाग के सदर कानूनगो पूर्णचंद ने बताया कि देर रात से सुबह आठ बजे तक औसतन लगभग छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसमें सबसे अधिक राजौंद 15 एमएम, गुहला सात एमएम, कैथल छह एमएम, सीवन पांच एमएम, कलायत चार एमएम, पूंडरी व ढांड में तीन-तीन एमएम बारिश दर्ज की गई है। सब्जी उत्पादक किसान राजेश रहेजा ने बताया कि इस बारिश से सब्जियों को ज्यादा नुकसान नहीं है। सब्जियों की बिजाई अब एक सप्ताह देरी से होगी। नई सब्जियों में खीरा, ककड़ी, खरबूजा, टमाटर आदि फसलें शामिल हैं जिनकी बीजाई अब एक सप्ताह तक देर से होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि इस बारिश से किसी भी फसल को नुकसान नहीं है। आगे मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed