फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All diseases and every pilgrimage site of Pilani village will be developed.

Kaithal News: पिलनी गांव के सर्व रोग हर तीर्थ का होगा विकास

Sun, 04 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
All diseases and every pilgrimage site of Pilani village will be developed.
पिलनी गांव में शिव मंदिर निरीक्षण करते केडीबी के अध्यक्ष उपेंद्र सिंघल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पाई। पिलनी गांव में स्थित निरंकार शिव मंदिर एवं सर्व रोग हर तीर्थ के विकास कार्यों के संदर्भ में शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र सिंघल ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ वालिया के साथ दोनों तीर्थ स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल्द शुरू होने वाले प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोनों धार्मिक स्थलों पर शीघ्र ही विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से ग्रामीण लगातार इन तीर्थ स्थलों के विकास को लेकर संघर्ष कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद जगी है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के चेयरमैन की टीम द्वारा सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत तथा सर्व रोग हर तीर्थ के महंत को सीनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही 48 कोस के सभी तीर्थों का विस्तृत वर्णन करने वाली एक पुस्तक भी भेंट की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान राजीव कौशिक (लाल किताब विशेषज्ञ), पूर्व सरपंच प्रतिनिधि श्याम सुंदर लाल, प्रदीप शर्मा, राजकिशन उर्फ रबल, बसाऊ कश्यप आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed