फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   aithal at stake in the political battle of Kurukshetra

Kaithal News: कुरुक्षेत्र के सियासी रण में कैथल पर दारोमदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
aithal at stake in the political battle of Kurukshetra
कुरुक्षेत्र के सियासी रण में कैथल पर दारोमदार
विज्ञापन

भले ही लोस क्षेत्र कुरुक्षेत्र के नाम पर, मतदाताओं की संख्या कैथल जिले में है अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लोकसभा चुनाव के दौरान कुरुक्षेत्र के रण में कैथल जिले के मतदाताओं की भागीदारी बड़ी है। भले ही लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र के नाम पर है, लेकिन संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या कैथल जिले में अधिक है।
आंकड़ों के अनुसार, कुरुक्षेत्र लोकसभा में कुल 17 लाख 75 हजार 396 मतदाता हैं। इसमें कुरुक्षेत्र जिले में सात लाख 57 हजार मतदाता हैं जबकि कैथल जिले में आठ लाख 11 हजार 623 मतदाता हैं। ऐसे में यह कहना कहना नहीं होगा कि कैथल के मतदाताओं के रुख से ही उम्मीदवारों की जीत-हार तय होती है। पिछले दो चुनावों में भी कैथल के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया था।
विज्ञापन

साहित्यकार डॉ. अमृत लाल मदान ने बताया कि जनसंख्या और मतों के अनुसार, वर्ष 1957 से लेकर 1971 तक कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र कैथल के नाम से था। इस सीट से तत्कालीन प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा ने स्वयं चुनाव लड़कर दो बार भारी मतों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद उनकी मांग पर ही कैथल की सीट को कुरुक्षेत्र लोकसभा में बदल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र लोकसभा में यह है मतदाताओं की संख्या-

जिला कैथल-



गुहला 191299

कलायत 212731
कैथल 216885

पूंडरी 190708



जिला कुरुक्षेत्र-

लाडवा 193170
शाहबाद 169691

थानेसर 210019
पिहोवा 184482

जिला यमुनानगर-



रादौर 206411
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed