फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   agriment

ग्राम सचिवालयों में बैठने के लिए सीएससी संचालकों के एग्रीमेंट रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
agriment
ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से ई-सर्विस उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ग्राम सचिवालयों में बैठे कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों का एग्रीमेंट रद्द कर दिया गया है। वे अब ग्राम पंचायत का कार्य नहीं कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि सरकार क्रिड नामक नई व्यवस्था लागू कर रही है।
विज्ञापन

सीएससी संचालक अजीत जांगड़ा, मनोज कुमार, नरेश कुमार, शिव कुमार व संदीप कुमार के अनुसार सरकार द्वारा 6000 फिक्स सहित अन्य सुविधाएं देने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर शुरू किए गए थे। एक साल से भुगतान नहीं होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर विभाग ने उन्हें ढाई लाख से ज्यादा रुपये का लंबित मानदेय दे दिया। अभी उनका 5 लाख रुपये के करीब मानदेय लंबित है। यही स्थिति हरियाणा के अनेकों जिलों में कार्यरत सीएससी संचालकों की है।
विज्ञापन

अब विभाग ने सभी सीएससी संचालकों के एग्रीमेंट एकदम से रद्द कर दिए हैं। जिस हड़कंप मचा है कि जिनका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, कैसे होगा। लाखों रुपये का भुगतान लंबित है। नई व्यवस्था कब लागू होगी? क्या नियम होंगे?। अभी इस संबंध में कोई आदेश या जानकारी नहीं है। उनकी मांग है कि इस व्यवस्था को सुधार के साथ लागू किया जाए। ताकि काम करने वाले युवाओं को रोजगार भी मिले और गांव के लोगों को उनके घर द्वार पर सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला सीएससी योजना के इंचार्ज वसीम ने कहा कि जिले में करीब 113 सीएससी हैं। जो ग्राम सचिवालयों में चल रही हैं। उनके ग्राम सचिवालय में बैठने के एग्रीमेंट रद्द किए गए हैं। सरकार द्वारा नई व्यवस्था में सिटीजन रिसॉर्स इनफोरमेशन विभाग (क्रिड) द्वारा वीएलयू का नया कान्सेप्ट बनाया है। जो सीएससी संचालक नई योजना में शिफ्ट होगा, उसके साथ नए सिरे से अनुबंध किया जाएगा। जो नहीं शिफ्ट होगा, उसके लिए विभागीय आदेशानुसार काम किया जाएगा। पहले व्यवस्था में 6000 रुपये मानदेय दिया जाता था। अब नए सिस्टम में जितना काम करेंगे, उतने भुगतान की बात पता चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed