{"_id":"19810b1a4aca10e43b951d775bea7e87","slug":"after-result-there-is-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणाम के बाद चेयरमैन की कुर्सी के जोड़-तोड़ शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम के बाद चेयरमैन की कुर्सी के जोड़-तोड़ शुरु
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक दलों ने चेयरमैन के लिए गोटियां फिट करनी शुरू कर दी हैं।
भाजपा यमुनानगर से विधायक घनश्याम सर्राफ ने भाजपा नेताओं की बैठक लेकर इस मुद्दे पर मंथन किया। वहीं, इनेलो ने भी जिला परिषद में बहुमत का दावा किया है।
वहीं कयास लगाए जा रहे हैं बहुमत के लिए भाजपा को सत्तारूढ़ दल होने का लाभ मिल सकता है। निर्दलीय एवं दूसरे दलों के कई सदस्य भाजपा के संपर्क में हैं। जिसके चलते भाजपा जिला अध्यक्ष ने 21 में से 18 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है।
जिला परिषद के वीरवार को आए चुनाव परिणाम के बाद से ही पार्टियों के नेताओं ने चेयरमैन के लिए दौड़-धूप शुरू कर दी थी। भाजपा नेताओं की तो वीरवार सांय ही एक बैठक हो गई थी।
इसके बाद शुक्रवार सांय यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा ने पार्टी के आला नेताओं के साथ लोकनिर्माण विभाग विश्रामगृह में इस बारे में विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में विधायक घनश्याम के अलावा गुहला से विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना, राव सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल शर्मा, पूर्व विधायक लीला राम, फूल सिंह खेड़ी, रामपाल राणा, अशोक कुमार ढांड ने भाग लिया। बैठक में जिले के भाजपा के स्थानीय नेताओं, विधायक कुलवंत बाजीगर एवं सांसद राजकुमार सैनी से जुड़े जीतकर आने वाले सदस्यों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया।
जिला परिषद सहित सभी छह ब्लॉकों में चुनकर आए ब्लॉक समिति सदस्यों को लेकर चर्चा की गई। हालांकि भाजपा नेता इसे केवल संगठन की मीटिंग बताते रहे और मीडिया को इस बैठक से दूर ही रखा गया। लेकिन बैठक में असली मुद्दा चेयरमैनी की कुर्सी का था।
भाजपा को इन चुनावों में स्पष्ट बहुमत मिला है। जिला परिषद के 21 में से 18 सदस्य भाजपा के साथ हैं। इसी तरह सभी ब्लॉक समितियों में भाजपा को बहुमत प्राप्त है। मीटिंग संगठन को लेकर हुई। जिसमें चुनावों के बाद की स्थिति पर विमर्श हुआ।
सुभाष हजवाना, जिला अध्यक्ष, भाजपा।
जिला परिषद का चेयरमैन भाजपा का ही होगा। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। शुक्रवार की मीटिंग संगठन की मीटिंग थी।
घनश्याम अरोड़ा, विधायक, यमुनानगर।
इनेलो को इन चुनावों में बहुमत मिला है। इसीलिए इनेलो द्वारा चेयरमैनी का दावा पेश किया जाएगा। पार्टी हाईकमान सहित वरिष्ठ नेता रामपाल माजरा से विचार-विमर्श के बाद ही अगला फैसला होगा।
कंवरपाल करोड़ा, जिला अध्यक्ष इनेलो, कैथल।
भाजपा को अपनी जमीनी सच्चाई का एहसास हुआ है। कांग्रेस से जुड़े लोग इस चुनाव में विजयी हुए हैं। भाजपा ग्रांट का लालच देकर निर्दलीय एवं दूसरे दलों के सदस्यों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विनोद मिड्डा, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कैथल।
इन नामों में से एक हो सकता है जिला परिषद के लिए भाजपा का उम्मीदवार:-पार्टी विश्वस्त सूत्रों के अनुसार गुहला हलका से सुखविंद्र कौर व मंजू देवी, कैथल ब्लॉक से रेनू बाला व कलायत ब्लॉक से शकुंतला वजीरखेड़ा में से किसी एक को जिला परिषद के लिए उम्मीदवार बनाया जा सकता है। भाजपा के नेता अंदरखाते अलग-अलग रुप से इन चारों के लिए जोर लगा रहे हैं।
एलएलबी सहित कई प्रोफेशनल डिग्री धारक बनें हैं जिला पार्षद:-जिला परिषद में इस बार एलएलबी सहित कई प्रोफेशनल डिग्री धारक पार्षद बनें हैं। जिसमें बी.टैक से लेकर एमए व बीए बीएड पास जिला पार्षद जिले के विकास के लिए नए रास्ते खोलेंगे।
वार्ड
नंबर प्रत्याशी चुनाव चिन्ह शिक्षा
1. सुदेश रानी जीप एमए हिंदी
2 अंजु जागलान जीप एमए
3. संदीप कोटड़ा ---- ---
4. पतासो देवी मटका रिटायर्ड हैडमिस्ट्रैस
5. सुमन हैलीकॉप्टर आठवीं
6. शकुंतला वजीरखेड़ा केटली बीए
7. सुदेश ऊर्फ बबली पतंग बारहवीं
8. मोसिया गैस सिलेंडर बारवहवीं
9. मनीष मटका एलएलबी
10. रेनू बाला पतंग बीए
11. सुखविंद्र कौर जीप बारहवीं
12. भाग सिंह खनौदा जीप दसवीं
13. सुरजीत सिंह मटका बारहवीं
14. नीलम देवी गैस सिलेंडर बारहवीं
15. राजेश कुमार मटका दसवीं
16. इंद्र सिंह पाई चढ़ता सूरज बारहवीं
17. पारा राम मटका बारहवीं
18. रति राम पतंग एमए बीएड
19. मंजू देवी खरकड़ा पंखा एमबीए
20. कमलेश देवी मटका दसवीं
21. रिंपी मटका बी.टैक
जिला परिषद चुनाव एक नजर में
सबसे कम वोटों से जीत का अंतर:-वार्ड नंबर 5 में सुमन 6 वोटों से जीतीं
सबसे ज्यादा वोटों से जीत का अंतर:-वार्ड नंबर 14 नीलम 8425
सबसे युवा विजयी उम्मीदवार-वार्ड नंबर 21 रिंपी
जिला परिषद सदस्यों की औसत आयू-34 साल
ब्लॉक समिति चुनाव एक नजर में
6 ब्लॉकों में कुल 142 वार्ड, कैथल ब्लॉक के एक वार्ड में चुनाव नहीं हुआ
महिला ब्लॉक समिति सदस्य:-56
पुरुष ब्लॉक समिति सदस्य:-85
अनुसूचित जाति के ब्लॉक समिति सदस्य:-42
पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक समिति सदस्य:-24
सामान्य वर्ग के ब्लॉक समिति सदस्य:-75
8वीं पास 21
10वीं पास 86
12वीं पास 25
बीए एवं उससे ज्यादा पढ़े लिखे-9
ब्लॉक समिति सदस्यों की औसत आयु:-34
तीन बार गुर्जर तो एक बार अनुसूचित जाति वर्ग से बनें हैं अभी तक जिला परिषद के अध्यक्ष:-जिले में अभी तक तीन बार गुर्जर तो एक बार अनुसूचित जाति वर्ग से जिला परिषद के अध्यक्ष बने हैं। इनमें 1995 में गुर्जर समाज से बच्चन सिंह आर्य, वर्ष 2000 में वाल्मीकि समाज से रामचंद्र करोड़ा, 2005 में गुर्जर समाज से सावित्री तंवर एवं 2010 में गुर्जर समाज से नाजर सिंह दयौरा जिला परिषद के चेयरमैन बनें। इस बार देखना है कि यह कुर्सी किस वर्ग के खाते में जाती है। 21 में से 8 जिला पार्षद जाट समाज से जीतकर आए हैं।