{"_id":"65da4f4c781aa50584003bf8","slug":"after-punjab-haryana-roadways-started-buses-kaithal-news-c-18-1-knl1004-334808-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंजाब के बाद हरियाणा रोडवेज ने शुरू की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंजाब के बाद हरियाणा रोडवेज ने शुरू की बस
Sun, 25 Feb 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। किसान आंदोलन 2.0 के तहत पंजाब बॉर्डर पर पंजाब जाने वाले रास्तों को बंद किया गया है। इसके तहत लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शुक्रवार को ही पंजाब रोडवेज ने बॉर्डर तक बसें शुरू की थी। अब हरियाणा रोडवेज ने पंजाब बॉर्डर तक बसों को हरियाणा के हिस्से तक शुरू कर दिया है। जबकि इसी हिस्से से यह बसें वापस भी आ रही हैं।
हरियाणा रोडवेज ने खनौरी मार्ग पर संगतपुरा बॉर्डर तक बस सेवा शुरू कर दी है। अब जल्द ही पटियाला के बॉर्डर तक भी रोडवेज की ओर से बसों को शुरू किया जाएगा। वहीं, संगतपुरा गांव में पंजाब बॉर्डर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे खनौरी व पातड़ा की तरफ से जाने वाले यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिली है। जबकि इससे पहले निजी वाहनों या अपने वाहनों के माध्यम से ही संगतपुरा बॉर्डर तक यात्रियों को सफर तय करना पड़ रहा था।
गौरतलब है कि किसान आंदोलन 2.0 के पिछले 12 दिन से पंजाब जाने वाली बसें बंद है। इस कारण हरियाणा रोडवेज को अभी तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है।
रोडवेज के अनुमान के तहत दोनों ही मार्गाें पर रोडवेज की पंजाब की बसों न जाने के कारण करीब 20 लाख रुपये नुकसान हो चुका है। अब इस नुकसान को कम करने के लिए सबसे पहले संगतपुरा गांव में पंजाब बॉर्डर तक बसों का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
पिछले 12 दिन से खनौरी व पातड़ा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटियाला की तरफ तो चीका तक पहले से बसें जा रही हैं, लेकिन अभी संगतपुरा गांव में खनौरी मार्ग तक बसों को पूरी तरह से बंद किया गया था। परंतु यात्रियों की सुविधा को देखते हुए संगतपुरा गांव तक बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। -निरंजन सिंह, ड्यूटी प्रभारी, नया बस स्टैंड, कैथल।