{"_id":"582ca5354f1c1b56368ffcd5","slug":"advocates-kaithal-haryana-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने किया रॉकी मित्तल को सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने किया रॉकी मित्तल को सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिला बार एसोसिएशन की बैठक में डीसी का तबादला करवाने में सहयोग करने पर मुख्यमंत्री के चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल और मीडिया का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही रॉकी मित्तल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रधान अशोक गौतम ने कहा कि कैथल के डीसी रवि प्रकाश गुप्ता के अड़ियल रवैये और दुर्व्यवहार से जिले की जनता परेशान थी। इसी प्रकार गुप्ता वकीलों के साथ भी केस निपटाने में सहयोग नहीं करते थे। इसी बात को लेकर कैथल के वकीलों ने छह सितंबर से डीसी सहित अन्य राजस्व अदालतों का बहिष्कार कर दिया था।
डीसी के तबादले की मांग को लेकर वकीलों ने धरना दिया। इसी धरने पर आकर रॉकी मित्तल ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे वकीलों की मांग को लेकर सरकार से बात करेंगे और उनकी समस्या का समाधान करवाएंगे। इस आश्वासन पर वकीलों ने धरना स्थगित कर दिया था। सात नवंबर के सरकारी आदेशों के अनुसार डीसी रवि प्रकाश गुप्ता का यहां से तबादला हो गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में रॉकी मित्तल की सराहनीय भूमिका रही। रॉकी मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि वे भ्रष्टाचार मिटाने के मामले में आम आदमी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार मिटाने की मुहिम के तहत किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को जिले में टिकने नहीं दिया जाएगा। वे वकीलों के सहयोग के लिए हमेशा तैयार हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर रॉकी मित्तल को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त आस्ट्रेलिया में आयोजित सिंगल और डबल बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में सिलवर मेडल जीतने पर बार मेंबर एडवोकेट अमरनाथ को भी सम्मानित किया गया।