फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   admisson

कालेजों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
admisson
कालेजों में सोमवार को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन है। जिससे इंटरनेट कैफे व कालेजों में विद्यार्थियों की भीड़ जमा हो रही है। साथ ही आवेदनों की संख्या बढ़ी है। जिले के आरकेएसडी कालेज में 2100 सीटों पर 5396, राजकीय पीजी कालेज में 430 सीटों पर 1005, राजकीय महिला कालेज कलायत 600, राजकीय महिला कालेज चीका-500, आईजी महिला कालेज में 566 व जाट कालेज कैथल में अब तक 750 ऑनलाइन आवेदन हुए है। रविवार को बाजार बंद होने के कारण विद्यार्थी इंटरनेट कैफे पर नहीं पहुंच सके। हालांकि विद्यार्थियों ने लैपटॉप या स्मार्ट फोन के जरिए पोर्टल पर पंजीकरण जरूर किया किया।
विज्ञापन

आरकेएसडी कालेज में 5396 आवेदन- आरकेएसडी कॉलेज में प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन है। कालेज में कुल 2100 सीट निर्धारित है। जिनमें अब तक 5396 आवेदन हुए है।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कालेज कैथल में 1005- रविवार को दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रविवार को भी जारी रही। कालेज में सभी संकायों की कुल 430 सीट निर्धारित है। जिनमें विद्यार्थियों के करीब एक हजार पांच ऑनलाइन आवेदन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला कालेज चीका में 500 आवेदन- चीका में स्थित राजकीय महिला कालेज मेें अब तक 500 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
राजकीय महिला कॉलेज कलायत में 600 आवेदन- प्राप्त जानकारी के अनुसार कालेज में अब तक 600 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। वहीं इंदिरा गांधी महाविद्यालय में 566 आवेदन हुए है।
जाट कालेज 750 आवेदन- शहर के प्राईवेट शिक्षण संस्थान जाट कालेज में भी दाखिले के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। जिसमें साढे़ सात सौ आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया।

आवेदन के लिए आज अंतिम दिन-उच्च शिक्षा विभाग द्वारा यूजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर निर्धारित की गई। इसके अनुसार सोमवार अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed