{"_id":"5f6a42b58ebc3ed8f0201755","slug":"admison-kaithal-news-knl450880112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले की समय सीमा बढ़ने से आवेदन की संख्या में भी इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले की समय सीमा बढ़ने से आवेदन की संख्या में भी इजाफा
विज्ञापन
admison
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा विभाग निदेशायल द्वारा ऑनलाइन आवेदन के लिए बढ़ाए गए समय के बाद मंगलवार को भी आवेदन की प्रक्रिया जारी रही। जिलेभर के आवेदकों ने कंप्यूटर सेंटरों पर जाकर ऑनलाइन फार्म भरे। आरकेएसडी कालेज में करीब छह हजार आवेदन तो राजकीय कालेज में 1300 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। इसके साथ ही विभाग द्वारा आगामी शेड्यूल भी बदल दिया है।
विदित रहे कि विभाग द्वारा पहले 21 सितंबर तक आवेदन करने का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन अब 24 तक विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
आरकेएसडी कालेज में 5869 आवेदन: दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने पर आवेदनों की संख्या भी बढ़ी है मंगलवार को कालेज मेें 5869 आवेदन हुए।
राजकीय कालेज में करीब तेरह सौ आवेदन: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रही। कालेज में अलग-अगल संकाय में करीब तेरह सौ आवेदन हुए।
इस तरह से रहेगा आगामी शेड्यूल: 24 सितंबर तक दाखिले को लेकर समय बढ़ाने के साथ ही इसके शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। 25 से 30 सितंबर के दौरान बाकी बचे आवेदनों की जांच एवं मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 1 अक्टूबर को उच्चतर शिक्षा विभाग पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इनके शामिल उम्मीदवार 5 अक्टूबर तक फीस भर सकेंगे। 8 अक्टूबर को दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक इसके उम्मीदवार फीस भरेंगे। 13 अक्टूबर से कक्षाएं आरंभ होनी संभावित है।