फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   admison

कालेजों में दाखिले को 24 तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
admison
कालेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दाखिले तके लिए तीन दिन का और समय निर्धारित किया गया है। अब विद्यार्थी 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तीन सप्ताहों से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रही। जिसमें जिलेभर से अलग-अलग कालेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया।
विज्ञापन

सोमवार को सर्वर डाउन होने से परेशानी: बता दें कि सोमवार को सर्वर भी डाउन रहा। जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद दोबारा पोर्टल शुरू होने से आवेदकों के फार्म अप्लाई हुए।
विज्ञापन

आरकेएसडी में 5709 आवेदन-आरकेएसडी कालेज में 2100 सीटों पर 5709 आवेदन हुए। हालांकि पोर्टल 24 तक खुला है। इसके बाद सोमवार देर रात तक भी विद्यार्थी खुद के लैपटॉप व स्मार्टफोन से भी आवेदन करेंगे। जिससे आवेदनों की संख्या में इजाफा होना संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय पीजी कालेज में बारह सौ आवेदन- शहर के राजकीय पीजी में इस बार लगभग बारह सौ आवेदन पोर्टल पर ऑनलाइन जमा हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालेज में कुल 430 सीट है।
इंदिरा गांधी महिला कालेज में 1737 आवेदन- आईजी कालेज में 1734 छात्राओं ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। प्रबंधक समिति के उपप्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि इस बार कालेज में कई सीटों पर तीन गुणा छात्राओं ने आवेदन किया। कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग एवं एडमिशन इंचार्ज सीमा सुनेजा ने बताया कि प्राध्यापक व कालेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से दाखिले के लिए प्रेरित किया गया।
आवेदन के लिए बढ़ा समय-राजकीय कालेज प्रिसिंपल डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि विभाग द्वारा दाखिले के लिए आवेदन में तीन दिन का समय और बढ़ाया गया है। अब विद्यार्थी 24 सितंबर तक आवेदन कर सकेेंगे। पहले 21 सितंबर तक अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी।

आईटीआई मेें भी 28 तक कर सकते हैं आवेदन- प्रिसिंपल सतीश मच्छाल ने बताया कि विभाग ने दाखिले की समय सीमा छह दिन तक और बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले यह 22 सितंबर तक निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed