फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Additional rounds of buses will be increased for the constable recruitment exam

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Additional rounds of buses will be increased for the constable recruitment exam
Additional rounds of buses will be increased for the constable recruitment exam - फोटो : Kaithal
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 31 अक्तूबर और एक व दो नवंबर को होने वाली हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कैथल बस स्टैंड से रोडवेज की स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। विभाग की ओर से 30 अक्तूबर से रोडवेज बसों की बस स्टैंड पर एडवांस बुकिंग शुरू की जाएगी। बसों में उम्मीदवारों के अभिभावक भी जा सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से 31 अक्तूबर और एक व दो नवंबर को सुबह व शाम की शिफ्ट में प्रदेश के कई जिलों में हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी है। कैथल से जींद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, अंबाला व पंचकूला के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। बसें तीन दिन सुबह चार बजे से लेकर देर शाम तक यात्रियों की जरूरत अनुसार रूटों पर रवाना होंगी। इसके लिए अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों को आदेश जारी किए गए हैं। इसके लिए चालक
विज्ञापन

परिचालकों की भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। केवल मेडिकल छुट्टियां ही कर्मचारियों को दी जाएंगी। सुबह चार बजे से लेकर देर शाम तक अतिरिक्त बसों को होगा संचालन-परीक्षा के तीन दिन बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए 20 बसें रिजर्व की गई हैं। जो सुबह चार बजे से देर शाम तक यात्रियों की जरूरत अनुसार अलग-अलग रूटों पर आवागमन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार सिपाही परीक्षा को लेकर 20 बसों को रिजर्व किया गया है। परीक्षा के दिनों में जरूरत अनुसार बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed