फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Addiction is dangerous, be careful

Kaithal News: नशा खतरनाक, संभलें वरना भविष्य खराब

Fri, 28 Apr 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Addiction is dangerous, be careful
कैथल। कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से नशा मुक्ति अभियान के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें वक्ताओं ने बताया कि नशा कोई भी खतरनाक होता है। नशे की लत में फंसकर युवा भविष्य खराब कर रहे हैं। इससे बचना होगा। इसके लिए पढ़ाई, खेल आदि में स्वयं को व्यस्त रखा जा सकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला नागरिक अस्पताल की नशा मुक्ति केंद्र के निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता व नर्सिंग ऑफिसर प्रीति मुख्य वक्ता रहीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों व इसकी लत से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। इस मौके पर बच्चों को नशे की समस्या का समाधान बताते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि वे पढ़ाई व खेल में खुद को व्यस्त रखें। कुछ न कुछ रचनात्मक करने का प्रयास करें अपनी संगति ठीक रखें। अभिभावकों व अध्यापकों का भी कर्तव्य है कि वे बच्चों के दैनिक व्यवहार पर नजर रखें।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता डॉ. विनय गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला की नशा मुक्ति पर विशेष मुहिम प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि शराब, बीड़ी और सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकर है। आजकल अब दूसरा नशा मोबाइल फोन का ज्यादा प्रयोग भी है। इसी कारण मानसिक बीमारियां भी लगातार बढ़ रही हैं। इसके साथ ही इस समय ऑनलाइन गेमिंग की लत भी किसी नशे से कम नहीं है इसलिए हमें इन सभी चीजों से दूर रहकर अपने आप का विकास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में नशा मुक्ति के लिए निशुल्क इलाज किया जाता है। इसके अलावा नशा बेचने वाले लोगों को भी पकड़वाने में पुलिस की सहायता करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कई सवाल भी पूछे। इस दौरान छात्र विशाल ने नशे से होने वाली मानसिक बीमारियों से संबंधित प्रश्न पूछे। जवाब मिलने पर वह संतुष्ट हो गए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भी नशा न करने की शपथ ली।
ये रहे मौजूद - मंच संचालन प्राध्यापक प्रद्युम्न भल्ला ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा, हेड टीचर ईश्वर सिंह, अंग्रेजी के प्राध्यापक मेधाव्रत, अजय आहूजा, विजय, बीरबल, शमशेर सहित अन्य स्टाफ।
नशा छोड़ने के लिए लें संकल्प

नशा छोड़ने के लिए विशेष इलाज होता है। इसके लिए जिला नागरिक अस्पताल में विशेष प्रबंध किए गए हैं। जो लोग इलाज करवाना चाहते हैं, वे पहले संकल्प लें कि वह इसे छोड़कर नई जिंदगी जिएंगे। ऐसे लोग प्रतिदिन दवाएं लेकर अपना इलाज करवा सकते हैं। वहीं, कई परिवार के लोग अपने पारिवारिक सदस्यों का नशा छुड़वाना चाहते हैं तो वे भी नशा मुक्ति केंद्र में जाकर नशा छुड़वा सकते हैं।
नशे से दूर रहना चाहिए

कक्षा 11वीं के विद्यार्थी साहिल कुमार ने कहा कि हमें नशे से दूर रहना चाहिए। यदि हम नशे से दूर रहेंगे तो एक अच्छा नागरिक बन सकेंगे। साथ ही समाज की भलाई में योगदान दे सकेंगे। इसलिए मैं शपथ लेता हूं कि नशा नहीं करूंगा।

ऑनलाइन गेमिंग खराब

कक्षा 12वीं के विद्यार्थी साहिल ने बताया कि नशा के प्रयोग के साथ मोबाइल में ऑनलाइन गेमिंग का प्रचलन भी काफी अधिक हो गया है। यह आदत अच्छी नहीं है। इससे दूर रहना चाहिए। मैं भी शपथ लेता है कि इससे दूर रहूंगा।

कार्यक्रम बेहतरीन कदम

कक्षा 11वीं के छात्र नवजोत ने कहा कि नशा को लेकर चलाया गया जागरुकता कार्यक्रम बेहतरीन कदम है। इसलिए मैं शपथ लेता हूं कि कोई भी नशा नहीं करूंगा। साथ ही समाज के लोगों को भी नशे से बचने के लिए जागरूक करूंगा।


काफी कुछ सीखा

कक्षा 11वीं के छात्र योगेश ने कहा कि कार्यक्रम में काफी कुछ सीखने को मिला है। नशा के प्रति जागरुकता के कार्यक्रम हर शिक्षण संस्थानों में होने जरूरी है। कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि नशा नहीं करूंगा। लोगों को जागरूक करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed