फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Active cases increased to five, two new cases were found

सक्रिय केस बढ़कर हुए पांच, दो नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Active cases increased to five, two new cases were found
बुधवार को जिले में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। अब सक्रिय केस बढ़कर पांच हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार जिले में 11 हजार 219 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 869 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.46 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि इस समय पांच कोरोना के सक्रिय केस हो गए हैं। बुधवार को दो नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

बुधवार तक 4 लाख 74 हजार 187 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिनमें से 3 लाख 75 हजार 21 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 99 हजार 166 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 52890 कोरोना रोधी टीके उपलब्ध हैं। जिनमें 44900 कोविशील्ड तथा 7990 कोवॉक्सीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुजा ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 27 अगस्त को कोविड-19 टीकाकरण दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर विशेष टीकाकरण कैंपों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल, पुराना अस्पताल, अंबाला रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम, आईटीआई के सामने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र, सत्कार पैलेस तथा प्रताप गेट स्थित कृपाल आश्रम में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed