फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Action taken against a truck traveling from Julana to Cheeka; a market fee and penalty totaling 52,950 rupees imposed.

Kaithal News: जुलाना से चीका आ रहे ट्रक पर कार्रवाई, 52 हजार 950 रुपये की मार्केट फीस व पेनल्टी लगाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Action taken against a truck traveling from Julana to Cheeka; a market fee and penalty totaling 52,950 rupees imposed.
गुहला चीका। बुधवार को जुलाना से चीका आ रहे धान से लदे एक ट्रक को जांच के दौरान पकड़ा गया। ट्रक के दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर संबंधित वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52 हजार 950 रुपये की मार्केट फीस व जुर्माना लगाया गया जबकि एक अन्य ट्रक के दस्तावेज सही पाए गए।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष कुमार यादव ने बताया कि धान खरीद प्रक्रिया को नियमों के अनुसार संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दूसरे क्षेत्रों से धान लेकर आने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बिना उचित दस्तावेजों के धान लाने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले धान से लदे वाहनों की नियमित जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मार्केट कमेटी सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि धान से लदे वाहनों पर निरंतर कड़ी निगरानी की जा रही है। एसडीएम की मौजूदगी में जुलाना से चीका का आ रहे ट्रक के दस्तावेज चेक किए गए, जो सही नहीं मिले। इसके तहत संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed