{"_id":"615b1a7d8ebc3e623c5873ab","slug":"accused-of-killing-an-agent-couple-in-kaithal-arrested-from-tohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल: आढ़ती दंपती के हत्यारोपी को 11 दिन बाद सीआईए ने टोहाना से धरा, शरण देने वाले तीन अन्य भी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैथल: आढ़ती दंपती के हत्यारोपी को 11 दिन बाद सीआईए ने टोहाना से धरा, शरण देने वाले तीन अन्य भी काबू
Mon, 04 Oct 2021 10:03 PM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:03 PM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली कि फतेहाबाद के गांव ठरवी में अज्ञात व्यक्ति आया हुआ है। सोमवार की अलसुबह इंस्पेक्टर अमित कुमार की अगुवाई में सीआईए-1 की टीम ने ठरवी के खेतों से राजेश निवासी डोहर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजेश के साथ उसे शरण देने वाले कर्म सिंह, उसके पुत्र धर्मबीर और धर्मेंद्र तीनों निवासी गांव ठरवी जिला फतेहाबाद को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के मॉडल टाउन में 24 सितंबर को घर में घुसकर आढ़ती सत्यवान और उनकी पत्नी कैलाश देवी की हत्या में मुख्य आरोपी राजेश को सीआईए-1 ने फतेहाबाद जिले के टोहाना के निकट स्थित गांव ठरवी से गिरफ्तार किया है। गांव डोहर निवासी राजेश पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। राजेश के साथ उसे शरण देने वाले तीन आरोपियों को भी पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि हत्या किन हालात में और क्यों की गई थी, हालांकि इतना जरूर कहा कि मामला लेन-देन का है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इससे पूर्व भी आरोपी राजेश हत्या की एक वारदात और सुपारी देकर अपने ही पिता पर जानलेवा हमला करवाने की वारदात को अंजाम दे चुका है। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, आढ़ती के पुत्र मनीष ने कहा कि केवल लेन-देन को लेकर उसके माता-पिता की हत्या की बात गले नहीं उतर रही। उनकी मांग है कि पुलिस यह पता लगाए कि लेन-देन तो 2015 से बंद था। वह बीच में भी हत्या कर सकता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसने पुलिस से विस्तृत जांच की मांग की है।
विज्ञापन
घटना 24 सितंबर की दोपहर की है। मॉडल टाउन निवासी आढ़ती सत्यवान व उनकी पत्नी कैलाश देवी की घर में घुसकर चाकुओं से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी राजेश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। दूसरी ओर राजनीतिक व सामाजिक संगठन गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इससे पुलिस पर हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए भारी दबाव था।
यह भी पढ़ें - करनाल: धान खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसान हाईवे पर डटे, प्रशासन को साढ़े चार बजे तक का अल्टीमेटम
इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि फतेहाबाद के गांव ठरवी में अज्ञात व्यक्ति आया हुआ है। सोमवार की अलसुबह इंस्पेक्टर अमित कुमार की अगुवाई में सीआईए-1 की टीम ने ठरवी के खेतों से राजेश निवासी डोहर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजेश के साथ उसे शरण देने वाले कर्म सिंह, उसके पुत्र धर्मबीर और धर्मेंद्र तीनों निवासी गांव ठरवी जिला फतेहाबाद को भी गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने दोनों हत्याएं लेन-देन को लेकर की थीं।
सुपारी देकर पिता पर करवा चुका है हमला
पुलिस के अनुसार इससे पूर्व भी राजेश दो हत्याओं में शामिल रहा है। वह इस समय एक काजल नाम की महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी राजेश ने वर्ष 2017 दौरान काजल के पिता जींद निवासी रामचंद्र की भी गला घोंटकर हत्या की थी। पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार की है। उस समय उक्त वारदात को हार्ट अटैक बता दिया गया था। इसके अलावा उसने अपने पिता की सुपारी देकर जानलेवा हमला करवाया था। बाद में उसके पिता ईश्वर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।