{"_id":"644c1f9415413a5dce057544","slug":"accused-of-cheating-lakhs-sent-to-jail-kaithal-news-c-18-1-knl1004-105166-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फर्जी प्रोफाइल बनाकर 76 लाख की ठगी के आरोपी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फर्जी प्रोफाइल बनाकर 76 लाख की ठगी के आरोपी भेजा जेल
Sat, 29 Apr 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
कैथल। लिंकडइन पर बिजनेस की फर्जी प्रोफाइल बनाकर 76 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी देवाशीष पालम वैली ग्रेटर नोएडा यूपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। करीब एक हफ्ते पहले साइबर थाना पुलिस के एएसआई रविंद्र कुमार की टीम ने उसे इस मामले में दबोचा था। फिर पूछताछ के लिए उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था।
स्टीवा ग्लोबल एक्सपोर्ट करनाल रोड निसिंग के अधिकृत रिप्रेजेंटेटिव अधिकारी सेक्टर 19 अर्बन स्टेट कैथल निवासी राजेश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2022 में उसने लिंकडइन सोशल साइट पर एक बिजनेस प्रोफाइल देखी। इसमें देवाशीष विश्वकर्मा ने बिजनेस के लिए विश्वकर्मा नाम से एक फर्म बना रखी थी। आरोपी ने बिजनेस के नाम पर झांसा देकर सरकारी स्कूलों में वर्दी के नाम पर उससे 76 लाख 94 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। कुछ दिनों बाद जब उसने अपने आर्डर के बारे में पूछा तो आरोपी बहानेबाजी करने लगा। रुपये वापस मांगे तो मना कर दिया।
इस शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने गुरुग्राम, नोएडा व दिल्ली में छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दबाव के चलते आरोपी देवाशीष के परिजनों ने छह लाख 94 हजार रुपये शिकायतकर्ता के अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।