फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Newlywed dies under suspicious circumstances

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Newlywed dies under suspicious circumstances
कैथल। नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में जहर से मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले में विवाहिता के सास-ससुर के साथ पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मायके पक्ष के लोग मृतका के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

दनोदा कलां के रमेश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी सीमा की शादी कुछ समय पूर्व बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी विकास के साथ रीति-रिवाज अनुसार की थी। शादी के कुछ समय पश्चात ही उसके ससुराल वाले और अधिक दहेज की लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इसे लेकर पंचायत भी हुई लेकिन मामला का हल नहीं निकला। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी बेटी के पति विकास, ससुर ओमप्रकाश और सास सुशीला ने मिलकर उसकी बेटी को कोई 24 जुलाई को जहरीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद उसके शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पति विकास, ससुर ओमप्रकाश व सास सुशीला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ थाना सिविल लाइन के अनुसार पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता के आत्महत्या करने पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed