फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of burning dead body after killing married woman

विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of burning dead body after killing married woman
कैथल। गांव बात्ता में एक विवाहिता की परिजनों ने हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता के मायके पक्ष की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ हत्या सहित सुबूत नष्ट करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव जिवाला थना फतेहपुर निवासी मोनु ने बताया कि 20 वर्ष पहले उसकी बहन मुकेश देवी की शादी गांव बात्ता निवासी प्रमोद कुमार के साथ हुई थी। बहन के तीन बेटे विशाल (18), शक्ति (17) व आर्यन (16) हैं। आरोप है कि उसकी बहन के साथ उसका बहनोई मारपीट करता था। कई बार पंचायतों में समझौता भी हुआ।
विज्ञापन

उसकी बहन 19 अप्रैल को उसकी मौसी के लड़के शुभम की शादी में रामखेडी थाना फतेपुर (सहारनपुर) गई थी। उसका भांजा शक्ती सिंह उसकी बहन को पांच जुलाई 2022 को वापस बात्ता ले आया। कुछ दिन उसकी बहन मुकेश देवी ठीक रही। इसके बाद फिर से प्रमोद कुमार ने मुकेश देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। 24 जुलाई को रात के समय 9.18 पर उसकी बहन मुकेश देवी ने उसके पास फोन किया कि प्रमोद कुमार उसकी पिटाई कर रहा है। उसे रात को फांसी देने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने उसकी बहन को समझाया कि वह सुबह आ जाएगा। फिर दोबारा 9.24 फिर फोन आया। उसने फिर कहा कि वह सुबह आ जाएगा। सोमवार सुबह उसने सात बजकर 25 मिनट पर फोन किया तो उसके जीजा के ताऊ अंग्रेज ने उसे बताया कि उसकी बहन की मौत हो गई। सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन के शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए अंतिम संस्कार कर दिया। प्रमोद कुमार ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसकी बहन की हत्या की है।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर से खून के कुछ नमूने बरामद किए। इसके बाद पुलिस श्मशान घाट पहुंचीं, जहां चिता जल चुकी थी। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया। टीम ने बाद में निरीक्षण की बात कही। पुलिस ने बाद में मोनू की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ हत्या सहित सुबूत नष्ट करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। एसएचओ कलायत बलदेव ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर असली बात सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed