फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of attempting to capture the school

स्कूल पर कब्जे के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempting to capture the school
पूंडरी। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी को लेकर चल रहे स्वामित्व विवाद में शुक्रवार को डीएवी प्रबंधन समिति की ओर से शहरवासियों की बैठक बुलाई गई। बैठक में स्वयंभू सोसाइटी बनाकर स्कूल पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

पूंडरी के डीएवी स्कूल में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता डीएवी प्रबंधन समिति दिल्ली की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि डा.धर्मदेव विद्यार्थी ने की। बैठक में समाजसेवी रामप्रकाश गोगी, अनिल आर्य, हरीशलाल, जलविंद्र बरसाना, हरिचंद सैनी, राजकुमार वालिया, विनेश वालिया व प्रेम धीमान आदि लोगों ने हिस्सा लिया। डॉ. विद्यार्थी ने कहा कि इस स्कूल को वर्षों से डीएवी मैनेजिंग कमेटी चला रही है। आर्य स्कूल 1916 में बना और इसके मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रति आज भी कमेटी के पास सुरक्षित है।
विज्ञापन

उन्होंने शहरवासियों को बताया कि एएस स्कूल में भवन निर्माण से लेकर दुकानों के निर्माण यहां तक की सभी के नक्शे भी डीएवी कमेटी ने पास किए और प्रधानाचार्य से लेकर अध्यापकों तक की नियुक्ति कमेटी से की जाती रही है। डीएवी कमेटी पूरे भारत में 1000 से भी अधिक शिक्षण संस्थाओं का संचालन कर रही है और कमेटी स्कूल चलाने के लिए प्रत्येक शिक्षण संस्था के लिए लोकल मैनेजिंग कमेटी भी बनाती रही है और इसका पूरा लेखाजोखा भी कमेटी के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2018 में डीएवी कमेटी की ओर से नियुक्त किए गए स्कूल के मैनेजर मांगेराम गुप्ता ने शहर के कुछ लोगों के साथ मिलकर एक फर्जी सोसाइटी बनाकर स्कूल पर कब्जा करने का नाकाम प्रयास किया। इतना ही नहीं इस स्वयंभू सोसाइटी ने वर्षों पुराने स्कूल के बैंक अकाउंट को बंद करवाकर नए बैंक में खाता खोल लिया और पुराने अकाउंट से सारा पैसा नए खाते में ट्रांसफर कर लिया। दूसरी ओर एएस सोसायटी के महासचिव महेश मंगल ने कहा कि स्कूल का डीएवी कॉलेज के साथ एफीलिएशन है। उनके ऊपर लगे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed