फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused liquor smuggler apprehended.

Kaithal News: शराब तस्करी करने वाले के आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused liquor smuggler apprehended.
कैथल। पुलिस की ओर से अलग-अलग छह मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 98.75 बोतल शराब और 80 लीटर लाहण बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पहले मामले में रेलवे स्टेशन कैथल के पास स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी बैंक काॅलोनी कैथल निवासी मनोज को 13 बोतल व 33 पव्वे देशी शराब सहित काबू कर लिया गया। दूसरे मामले में खुराना रोड़ कैथल स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी खुराना रोड़ कैथल निवासी विनोद को काबू करके नौ बोतल व 46 पव्वे देशी शराब बरामद की गई। तीसरे मामले में क्योड़क निवासी मानसिंह के खेत कोठा के पास दबिश दी गई। जहां कोई हाजिर नहीं मिला जबकि जांच दौरान वहां एक प्लास्टिक कैनी से 15 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। चौथे मामले में गांव जगदीशपुरा से बोलेरे कैंपर गाड़ी में शराब तस्करी कर रहे आरोपी गांव घोघड़िया जिला जींद निवासी बीर भान व ब्राह्मणवाला भाणा निवासी सुरेश को काबू किया गया। जिनके कब्जे से 42 बोतल देशी शराब बरामद हुई। पांचवें मामले में गांव धनौरी निवासी कुलदीप के खेत के कोठे पर दबिश देकर आरोपी कुलदीप को 50 लीटर लाहण सहित काबू किया गया। छठे मामले में गांव अटेला के एक खेत में दबिश देकर आरोपी गांव लैंडर कीमा निवासी सुनील को 30 लीटर लाहण सहित काबू कर लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed