फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused involved in robbery gang arrested

Kaithal News: लूटपाट करने वाले गिरोह में शामिल आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused involved in robbery gang arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वर्ष 2022 दौरान डेरों पर लूटपाट करने वाले गिरोह के भूमिगत चल रहे आरोपी को सीआईए-वन पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाबा मस्त नाथ धुना खरखेड़ा गांव नौच के महंत बाबा बीरनाथ की शिकायत के अनुसार, तीन सितंबर 2022 की रात चार युवक अपने मुंह पर रुमाल बांधे हुए डेरे में घुस आए व डेरे में मौजूद बाबाओं को पीटना शुरू कर दिया था। इसके बाद सभी बाबाओं को बंधक बनाकर डेरे से लूटपाट करते हुए नकदी, उनके आभूषण, मोबाइल फोन, एलईडी स्क्रीन व अन्य सामान चुरा ले गए थे।
विज्ञापन


थाना सदर में यह मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच सीआईए-वन पुलिस के एएसआई सतीश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने मामले में फरार चल रहे आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अंबाला के ऋषिनगर निवासी सतीश उर्फ दीपा उर्फ दीपक को पंचकूला से काबू किया।

गौरतलब है कि कैथल पुलिस द्वारा उक्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है परंतु गिरोह में शामिल आरोपी सतीश पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए लगातार भूमिगत चल रहा था।

उसे न्यायालय ने आठ अप्रैल 2024 को पीओ घोषित किया गया था।

आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed