फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused interrogated on production warrant

Kaithal News: प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आरोपी से की पूछताछ

Thu, 18 Apr 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Accused interrogated on production warrant
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगी मामले में पुलिस ने आरोपी पंजाब के जिला मानसा के गांव मखेवाला निवासी गुरमुख सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खुराना निवासी अनूप कुमार की शिकायत अनुसार वह और कैथल निवासी मंदीप विदेश जाना चाहते थे। उसके बड़े भाई के साले जींद के शाहपुर निवासी संजय ने कहा कि वह पुर्तगाल भेज देगा। प्रति व्यक्ति 11.50 लाख रुपये लगेंगे। आधे रुपये पहले और आधे पुर्तगाल पहुंचने के बाद देने थे। संजय ने पंजाब के मानसा निवासी एजेंट गुरमुख के पास पासपोर्ट कोरियर करवाने को बोला। संजय ने उसके दोस्त मंदीप को भी पुर्तगाल भेजने की बात कही और 9.50 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने आर्मेनिया का वीजा अप्लाई कर दिया। आर्मेनिया का वीजा 21 दिन का था, जो एक्सपायर हो गया। उन्होंने एजेंट के पास फोन किया तो उनका फोन नहीं उठाया। वे विदेश जाने के दौरान एक-एक लाख रुपये के डॉलर लेकर गए थे जो वहां रहने के दौरान खर्च हो गए। उन्हें वहां चार महीने रहना पड़ा। घर से तीन लाख रुपये और मंगवाए। चार महीने रहने के दौरान पुलिस व स्थानीय लोग भी उन्हें परेशान करने लगे। इसके बाद परिवार के सदस्य आरोपियों के घर गए तो उन्हें जल्द ही आर्मेनिया से निकलवाने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने अपने एजेंटों को बोलकर उनके फर्जी कागजात तैयार करवा दिए और उनका मोंटी निग्रो का वीजा लगवा दिया, लेकिन उन्हें मोंटी निग्रो भेजने की बजाय भारत बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उसे तनीशिया भेज दिया। वीजा नहीं होने के बाद तनीशिया पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया और एक दिन रखने के बाद भारत भेज दिए। इस बारे में थाना सदर में मामला दर्ज था।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी गुरमुख किसी अन्य मामले में कुरुक्षेत्र जेल में बंद था। उसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed