{"_id":"6a5a729879ac871db4039a85","slug":"accused-in-elderly-womans-murder-remain-at-large-kaithal-news-c-245-1-kht1012-152425-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
कैथल। गांव मंडवाल में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में राजौंद पुलिस की ओर से शुक्रवार शाम तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। राजौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मंडवाल निवासी शमशेर उर्फ शेरू ने बताया कि 14 जुलाई की सुबह पड़ोसी संदीप उर्फ काली उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा।
उसने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने उसके घर पर टोटका कराया है और उसकी गाड़ियों में भुक्की होने की सूचना पुलिस को दी है। कुछ देर बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी और थाना राजौंद पहुंचे, जहां पंचायत के हस्तक्षेप से समझौता हो गया। शाम के समय छत के रास्ते घर में घुस आए और हमला कर दिया।
थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।