{"_id":"682647d68f9620c11104dd47","slug":"accused-arrested-in-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-647815-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सामान चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सामान चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Fri, 16 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 16 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत क्षेत्र से एक डेरी में चौकीदार को बंधक बनाकर सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना कलायत के एसआई शक्ति की टीम ने जांच करते हुए श्याम नगर जिला जींद निवासी आरोपी प्रीतम को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कलायत निवासी लीला राम ने शिकायत दी थी कि 14 अगस्त 2023 को करीब रात के 12 बजे छह अज्ञात लड़के लाठी डंडे लेकर मुझे बंधक बनाकर डेरी से ट्रांसफार्मर के अंदर का सामान व तेल व एक एलईडी चोरी कर ले गए। कलायत थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पहले ही तीन आरोपी काबू कर लिए गए थे। आरोपी प्रीतम इससे पूर्व किसी अन्य मामले में जींद जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद