{"_id":"62deeb41a62ff86a5a784ab2","slug":"accused-arrested-in-murder-case-kaithal-news-knl1157901156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल। बिरथे बाहरी के हत्या मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि 23 वर्षीय आरोपी बिरथे बाहरी निवासी गुरप्रीत को गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया कि बिरथे बाहरी निवासी मनमोहन की शिकायत अनुसार उसका भाई सोनू मेहनत मजदूरी का काम करता था। 29 जून को उसका भाई मजदूरी करने के बाद बाहरी की तरफ खेतों से घर आ रहा था। उस समय ठेका शराब के पास उसके गांव के ही विनोद, जोगेंद्र व गुरप्रीत खड़े थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह खाना खाने के बाद खेतों की तरफ घूमने के लिए जा रहा था तो ये तीनों उसके भाई सोनू के साथ मारपीट कर रहे थे। उसके मौका पर पहुंचने के बाद तीनों आरोपी मौका से फरार हो गए। इलाज के लिए जब वो सोनू को पीजीआई चंडीगढ़ ले जा रहे थे तो उसके भाई सोनू ने चोटों के कारण रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शिकायत के बाद थाना राजौंद में हत्या की धारा समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गहन पूछताछ बाद आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।