फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in extortion case

बिन्नी गैंग का सदस्य बताकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in extortion case
कैथल। पुलिस ने कलायत में एक करियाणा व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस चार दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इनमें से एक आरोपी बिन्नी गैंग सरगना बिन्नी को शरण दे चुका है।
विज्ञापन

पुलिस ने 16 दिसंबर को कलायत में करियाणा दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज किया था कि तीन दिसंबर को उससे फोन के माध्यम से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर गोली चलाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी। रविवार को एसपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में एसपी लोकेंद्र सिंह ने इस मामले में जानकारी दी कि पुलिस ने करीब 20 वर्षीय गांव हथो जिला जींद निवासी आरोपी मोनू को जींद के गांव कालवन से और करीब 29 वर्षीय आरोपी गांव बड़सीकरी खुर्द निवासी सोहन उर्फ सोनू को गांव कैलरम से काबू किया है। यह कार्रवाई सीआईए-1 के सबइंस्पेक्टर कश्मीर सिंह की अगुवाई में पूरी टीम द्वारा की गई। इन आरोपियों ने दुकानदार को फोन करके खुद को बिन्नी गैंग का सदस्य बताया और कहा था कि उनके गैंग के पैसे खत्म हो गए हैं। फोन करने वाले ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर गोलियां चलाने की धमकी दी। दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इससे पूर्व 5 दिसंबर को पिहोवा में एक व्यापारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। कई आपराधिक वारदातो को अंजाम दे चुके जेल में बंद आरोपी कलायत निवासी बिन्नी को आरोपी मोनू पहले शरण देने में शामिल रहा है। दोनों आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इनके साथ कोई और भी शामिल है या नहीं।
विज्ञापन

बदमाशों से घबराएं न, पुलिस को सूचित करें-एसपी ने जिला वासियों से अपील की है कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। किसी के साथ कोई घटना होती है तो डरने की बजाए पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed