{"_id":"68c5ca042d72b6db0005e48a","slug":"accused-arrested-in-dodapost-recovery-case-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137765-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डोडापोस्त बरामदगी के मामले में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डोडापोस्त बरामदगी के मामले में आरोपी काबू
Sun, 14 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशे के विरुद्ध युद्ध के तहत पुलिस लगातार प्रयासरत है। शनिवार को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 61 किलो 390 ग्राम डोडापोस्त की आपूर्ति के मामले में आरोपी करनाल निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है।
गत 9 अगस्त की रात एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गांव हरिगढ़ किंगन निवासी जयभगवान उर्फ जैबा के मकान पर दबिश देकर उसे गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था। गाड़ी में रखे तीन प्लास्टिक कट्टों से 61 किलो 390 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ था।
आरोपी जयभगवान ने पूछताछ में कबूल किया कि डोडापोस्त उसे साहिल ने उपलब्ध करवाया था। एसआई राजबीर सिंह की अगुवाई में एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम ने गांव सालवन (जिला करनाल) निवासी साहिल को काबू कर उसके कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, पूंडरी पुलिस ने एक आरोपी को 14 बोतल देसी शराब सहित काबू किया गया है। थाना पूंडरी पुलिस के एचसी विनोद कुमार व एचसी आयूब खान की टीम ने एक सूचना मिलने के बाद सिसमोर मोड़ पाई स्थित एक दुकान पर दबिश देकर पाई निवासी राजेंद्र को काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ पूंडरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।