फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for assault and obstruction in work of electricity employees

Kaithal News: मारपीट और बिजली कर्मचारियों के कार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 14 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for assault and obstruction in work of electricity employees

विज्ञापन
कैथल। बिजली विभाग के कर्मचारियों के कार्य में बाधा उत्पन्न करने और मारपीट के मामले में पुलिस ने पबनावा निवासी सुल्तान को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना ढांड के एएसआई बलजोर सिंह की टीम द्वारा की गई। यूएचबीवीएनएल उपमंडल ढांड के एसडीओ प्रिंस की शिकायत के अनुसार, पांच सितंबर को निगम के जेई गांधी लेगा की टीम पबनावा गांव में बिजली लाइन पर कार्य करने गई थी। इसी दौरान आरोपी सुल्तान ने कार्य में बाधा उत्पन्न की और मौके पर लगे एच-पोल पर चढ़कर रस्सी से आत्महत्या का प्रयास किया। साथ ही उसने निगम और ठेकेदार के कर्मचारियों को धमकाया। मौके पर मौजूद महिला सदस्यों ने भी कार्य में रुकावट डाली। जब निगम के कर्मचारी आरोपी को नीचे उतारने लगे, तो उसने कर्मचारियों पर डंडे से हमला कर दिया। थाना ढांड में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed