{"_id":"5820cf104f1c1b8553b38496","slug":"accident-two-turck-one-die-three-injured-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों में हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों में हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के परखच्चे उड़ गए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बात्ता व खरक पांडवा के बीच दो ट्रकों की आमने-सामने की हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
एक ट्रक नरवाना से कैथल की ओर जा रहा था इसमें तूड़ा भरा हुआ था। दूसरा ट्रक कैथल से नरवाना की ओर जा रहा था तथा इसमें मूंगफली की गिरी भरी हुई थी। बात्ता से पहले एक स्कूल के पास दोनों ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले तो हादसे में घायल लोगों को निकाला। दोनों के चालक ट्रक के अंदर फंसे हुए थे। दुर्घटना इतनी भयंकर थी की दोनों ट्रकों के परखचे उड़ गए तथा उनमें बैठे चालक व अन्य लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस बल में शामिल अनिल कुमार व मुकेश ने लोगों की मदद से क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों की बॉडी को उधेड़ कर दोनों ट्रकों से एक के बाद एक करके चार लोगों को बाहर निकाला। उनमें से एक की मौत हो चुकी थी। पहले घायल को पीसीआर की गाड़ी में कलायत अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में निकाले गए दो घायलों व एक मृतक को कैथल के सिविल अस्पताल में भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक मरने वाले व घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस कार्रवाई में लगी हुई थी।