{"_id":"5fef856f8ebc3e3f3317e427","slug":"accident-tractor-bus-police-kaithal-news-knl562273138","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के कारण ट्राली से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी बस, यात्री बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध के कारण ट्राली से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी बस, यात्री बाल-बाल बचे
विज्ञापन
03-कैथल। करनाल रोड पर में हादसे के दौरान डिवाईडर पर चढ़ी रोडवेज बस व ट्रैक्टर।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल-करनाल रोड पर शुगर मिल से थोड़ा आगे करनाल रोड पर धुंध के कारण रोडवेज कुरुक्षेत्र डिपो की एक बस गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। बस में यात्री भी सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। ट्राली से टकराने के बाद बस सड़क पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची, लेकिन बस व ट्राली को नुकसान हुआ।
जानकारी के अनुसार बस पूंडरी की तरफ से कैथल आ रही थी। उसके सामने गन्ने से भरी ट्राली लेकर एक किसान मिल की तरफ आ रहा था। जब वे मिल से थोड़ा पीछे थे तो धुंध ज्यादा होने के कारण बस की ट्राली के बैक साइड में टक्कर हो गई। इसके बाद वाहन से उतरकर किसान और बस ड्राइवर सड़क पर आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान दोनों चालकों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक दोनों वाहन वहीं खड़े रहे, जिससे सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के समझाने के बाद दोनों अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।