फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident on Kangthali-Pabasar road, innocent child died

Kaithal News: कांगथली-पाबसर रोड पर हादसा, मासूम की गई जान

Tue, 12 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Accident on Kangthali-Pabasar road, innocent child died
35 कैथल। मृतक गुरशरण। परिजन - फोटो : स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। कांगथली-पाबसर रोड पर मलिक फार्म के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला के साथ सवार तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल महिला की पहचान कांगथली निवासी मनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जिनके पति सुखविंदर सिंह पिछले करीब दस वर्ष से इटली में रह रहे हैं। मनप्रीत अपने बच्चों के साथ गांव में ही रहती हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मनप्रीत कौर रविवार को रक्षा बंधन का त्योहार मनाकर ककराला अनायत गांव से स्कूटी पर बच्चों के साथ कांगथली लौट रही थीं। शाम करीब सात बजे कांगथली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से मां-बेटे सड़क पर गिर गए और तीन वर्षीय गुरशरण सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात वर्षीय सुखमन कौर को भी गंभीर चोटें आईं।

घायलों को इलाज के लिए पटियाला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित

धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सुनीता सैनी ने बताया कि मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed