फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident

खाटूश्याम धाम गए कैथल के तीन युवकों की राजस्थान में हुए हादसे में मौत

Tue, 10 Sep 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
accident
रविवार की रात्रि खाटूश्याम धाम से लौट रहे जिले के तीन कार सवार युवकों की राजस्थान के चुरू जिले में ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। जिनमें से दो मृतक पटेल नगर के रहने वाले तो एक गांव बुढाखेड़ा निवासी था। तीनों की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक तीनों युवक कैथल के राइस मिल व अनाज मंडी में बतौर मुनीम कार्यरत थे। तीनों शनिवार को खाटूश्याम धाम गए थे। शहर भर से गणमान्य लोग अंतिम संस्कार में उमड़ पड़े और परिजनों को सांत्वना दीं।
विज्ञापन

कैथल के पटेल नगर निवासी मृतक विक्की सिंगला के चचेरे भाई सुनील सिंगला ने बताया कि उसका चचेरा भाई विक्की (27) व पटेल नगर के ही रहने वाला प्रमोद (28) अपने गांव बुढाखेड़ा निवासी कुलदीप के साथ शनिवार को श्री खाटूश्याम धाम गए थे। वे रविवार की रात को वहां से लौट रहे थे कि राजस्थान के चुरु में उनकी गाड़ी की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। जिसमें तीनों की मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही वे भी वहां पहुंचे और शव लाकर उनका अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन

दो व तीन बहनों के इकलौते थे दोनों विक्की व प्रमोद: विक्की व प्रमोद की मौत से परिवार में मातम छा गया है। दोनों अविवाहित थे। विक्की दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दोनों बहनें विवाहित हैं। पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में अकेली मां बची है। इसी प्रकार से प्रमोद कुमार भी अविवाहित था। वह भी तीन बहनों का इकलौता भाई था। उधर, गांव बुढाखेड़ा निवासी कुलदीप के दो बच्चे बताए जा रहे हैं। वह भी बतौर मुनीम कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार मेें उमड़ी भीड़: शहर भर से गणमान्य लोगों की अंतिम संस्कार में भीड़ उमड़ पड़ी। आरकेएसडी कॉलेज प्रिंसिपल डा. संजय गर्ग, खाटू श्याम सेवा समिति के सदस्य सहित भारी संख्या में लोगों की भीड़ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास किया।

ट्रक में फंस गई थी कार : उधर, चुरू में हुआ हादसा इतना भीषण बताया जा रहा है कि ट्रक में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से फंस गया था। हादसे के कारण वहां जाम की स्थिति भी बनी रही। बताया जा रहा है कि मृतकों के शवों को मुश्किल से कार में से निकाला गया। मौके पर राजस्थान के डीएसपी स्तर के अधिकारी व अन्य पुलिस कर्मचारी भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed