फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident

पंप से पेट्रोल भरवाकर निकले बाइक सवार दंपती को डंफर चालक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Kaithal
रविवार सुबह करीब दस बजे कैथल-करनाल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल डलवाकर सड़क पर आए बाइक सवार को डंफर चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक के पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव पाई निवासी लाभ सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई रमेश कुमार अपनी पत्नी सुनीता सहित गांव हरिपुरा में अपनी बेटी से मिलने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैथल-करनाल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर मुख्य मार्ग पर निकले ही थे कि पीछे से आ रहे डंफर चालक से उनको टक्कर मार दी। जिससे दपंति सडक़ पर गिर गए। महिला को सिर में गंभीर चोटे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई व पति को भी काफी चोटें आई। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं उसके पति को दाखिल कर लिया गया। हादसे के बाद अस्पताल में पहुंचे परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मृतका के दो लड़के व दो लड़की है-परिजनों के अनुसार मृतका के दो लड़के व दो लड़कियां है। दोनों लड़कियां विवाहिता है व लड़का भी अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed