फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident

छठ पूजा में भाग लेने के लिए पंजाब से बिहार गया था आशीष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
accident
राजौंद क्षेत्र में गांव नरवल के पास कैंटर व गाड़ी की टक्कर में में अकाल मृत्यु का ग्रास बने बीएसएफ जवान आशीष, उसकी पत्नी सोनी और पांच वर्षीय बेटी अंशिका अपने गांव बिहार जिला मध्यपुरा के सुक्षण में छठ पूजा के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कुछ दिन पूर्व गए थे। बिहार से आशीष वापस अपनी ड्यूटी पर पंजाब जा रहा था तो राजौंद क्षेत्र में कैंटर से गाड़ी टकराने के कारण यह हादसा हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि कैंटर की टक्कर लगने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कैंटर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

फूफा से मिलने की चाहत ले आई थी कैथल
मृतक आशीष की पत्नी सोनी के फूफा डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वह कैथल में प्योदा रोड पर रहता है। आशीष पिछले करीब आठ वर्ष से बीएसएफ में था। वैसे तो आशीष के माता पिता बिहार में ही रहते हैं, लेकिन उसके भाई व बहन दिल्ली में निजी कंपनियों में जॉब करते हैं। परिवार में माता पिता के अलावा एक भाई व एक बहन हैं। उनसे मिलने के लिए आशीष बिहार से दिल्ली आ गया था। अब दिल्ली से फिर ड्यूटी पर पंजाब जा रहा था। आशीष ने उन्हें कहा था कि वह कैथल उनसे मिलकर जाएगा। उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी घटना हो जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब से आशीष को लेने के लिए आया था चालक :
गाड़ी चला रहा पंजाब निवासी उत्तम भी आशीष का जानकार था। जो पंजाब से गाड़ी लेकर आशीष व उसके परिवार को दिल्ली से लेने गया था। दुर्घटना में गाड़ी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी से ही चलता है परिवार का खर्च :
डॉ. राजेश ने बताया कि आशीष का परिवार उन दोनों भाईयों की नौकरी से ही चलता है। बहन भी शादीशुदा है और दिल्ली में रहने वाला उसका भाई भी शादीशुदा है। दोनों भाईयों के सहयोग से उनका छोटा परिवार पूरी तरह से सुखी था। राजाैंद थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के ब्यान दर्ज किए जाएंगे उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed