फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident

सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
accident
सड़क दुर्घटना में मंगलवार रात को एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक विक्रम गांव बड़सीकरी कलां का रहने वाला था। मृतक के भाई सरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोनों भाई कलायत मंडी में मजदूरी करके परिवार का पोषण करते हैं। मंगलवार रात को दोनों अनाज मंडी से लौट रहे थे। उसका भाई विक्रम बाइक चला रहा था तथा वह पीछे बैठा था। खडालवा मंदिर के समीप एक बाइक चालक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए । सरजीत ने बताया कि निजी वाहन की सहायता से चोटिल भाई को लेकर कैथल के सरकारी अस्पताल पहुंचा तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरजीत ने बताया कि मृतक विक्रम के दो बेटी व एक बेटा है। मेहनत मजदूरी करके मृतक विक्रम किसी तरह से अपने छोटे छोटे बच्चों व परिवार का पोषण कर रहा था। अब उसकी मौत से परिवार के सामने गुजर बसर करने की भी भारी समस्या पैदा हो गई। बुधवार दोपहर को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed