{"_id":"6797ec47c37e88a701021e53","slug":"abhishek-gets-success-in-advocate-on-record-exam-kaithal-news-c-18-1-knl1004-568885-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अभिषेक को एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड परीक्षा में सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अभिषेक को एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड परीक्षा में सफलता
Tue, 28 Jan 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत/मतलौडा। उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी एवं राई खेल विश्वविद्यालय के उप कुलपति अशोक कुमार के भतीजे कुराना गांव वासी अभिषेक गुप्ता ने एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड परीक्षा पास की है। उनके परीक्षा पास करने पर पूरे गांव में खुशी से लबरेज है। वे इसके साथ सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित इस परीक्षा के बाद अधिवक्ता बने हैं। इस परीक्षा को पास करने के उपरांत वे सर्वोच्च न्यायालय में मामला दायर और पेश कर सकते हैं।
अशोक कुमार ने बताया कि अभिषेक ने वर्ष 2014 में अपनी वकालत की शुरुआत जिला न्यायालय पानीपत से की थी। एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड परीक्षा पास करने के बाद सर्वोच्च न्यायालय में वकालत करने की पात्रता प्राप्त कर लेते हैं। यह एक ऐसा अधिवक्ता होता है। जो चार वर्ष की वकालत और एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा को पास करता है। इसके बाद उसे सर्वोच्च न्यायालय में मामले दायर करने और पैरवी करने के लिए विशेष रूप से अनुमोदित किया जाता है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त किए बिना किसी अधिवक्ता को सर्वोच्च न्यायालय में मामला दायर करने की अनुमति नहीं होती।
2024 में दी थी परीक्षा : उन्होंने बताया कि यह परीक्षा अत्यंत कठिन और प्रतिष्ठित होती है। वर्ष 2024 में आयोजित इस परीक्षा का परिणाम अब आया है। जिसमें पूरे देश से केवल 356 अधिवक्ताओं ने सफलता प्राप्त की है। अभिषेक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने ताऊ अशोक कुमार को दिया है।
विज्ञापन
अभिषेक गुप्ता ने बताया कि दादा स्व. बाल किशन गुप्ता का आशीर्वाद सदैव उनके साथ है। वे भविष्य में भी उनके बताए मार्ग पर चलकर जनता की सेवा करते रहेंगे।