{"_id":"68d1af69111b9a22d30cd876","slug":"abhay-was-first-in-javelin-throw-and-nidhi-was-first-in-discus-throw-kaithal-news-c-245-1-kht1002-138265-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जेवलिन थ्रो में अभय और डिस्कस में निधि रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जेवलिन थ्रो में अभय और डिस्कस में निधि रहीं प्रथम
Tue, 23 Sep 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज, चीका में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे जिले के लगभग 300 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जेवलिन थ्रो में अभय और डिस्कस थ्रो में निधि प्रथम रहीं। इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राज रूप फूलिया, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि खेल को केवल प्रतियोगिता न समझें बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
कोच डॉ. सतनाम सिंह ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ पुरस्कार और रोजगार के अवसर भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर पूर्व अतिरिक्त
मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, पूर्व कुलपति गुरु जंबेश्वर विश्वविद्यालय हिसार और ताऊ देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के साथ-साथ सोहन पाल, सचिव कैथल एथलेटिक्स एसोसिएशन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम
n जेवलिन थ्रो (वरिष्ठ वर्ग): अभय जिंदल प्रथम, प्रिंस द्वितीय, साहिल तृतीय
n
डिस्कस थ्रो: निधि सीड़ा प्रथम, मिलनदीप कौर द्वितीय, जसप्रीत तृतीय
n
60 मीटर दौड़ (अंडर 16): जानू गिल प्रथम, अंकित द्वितीय, अरुण तृतीय
n
600 मीटर दौड़ (अंडर 16): वीरेंद्र प्रथम, सूर्या द्वितीय, अरमान तृतीय
n
400 मीटर दौड़ (अंडर 18): सुखविंदर प्रथम, खुशी द्वितीय, पलक तृतीय
n
ट्रायथलॉन-बी (अंडर 14 लड़कियां): नीरत प्रथम, खुशी द्वितीय, दिशा तृतीय