फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   AAP, INLD women candidates of Aggarwal Samaj

आप, इनेलो से अग्रवाल समाज की महिलाएं उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
AAP, INLD women candidates of Aggarwal Samaj
कैथल। नगर परिषद कैथल के चेयरपर्सन पद के लिए आम आदमी पार्टी और इनेलो ने अग्रवाल समाज से महिलाओं को चुनावी समर में उतारा है। इस फैसले का कांग्रेस व भाजपा की रणनीति पर असर पड़ सकता है। आम आदमी पार्टी ने रामप्रताप गुप्ता की धर्मपत्नी नीलम गुप्ता पर दांव खेला है। रामप्रताप दो साल से निर्दलीय तौर पर तैयारी कर रहे थे और हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। इसी प्रकार इनेलो ने उमा गर्ग को चुनावी समर में उतारा है। यह इनेलो के शहरी अध्यक्ष सतीश कुमार गर्ग की पत्नी हैं।
विज्ञापन

अब लोगों की नजर भाजपा उम्मीदवार के नाम पर टिकी है। उधर, कांग्रेस ने पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है लेकिन कैथल से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की पसंद का उम्मीदवार मैदान में अन्य उम्मीदवार को टक्कर देगा। फिलहाल दोनों दलों में अग्रवाल समाज के कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इससे पहले ही आम आदमी पार्टी व इनेलो ने अग्रवाल समाज से महिलाओं को उम्मीदवार बनाकर चुनावी समीकरण रोचक बना दिया है। उधर, जजपा ने अभी कैथल नगर परिषद से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।
विज्ञापन

कांग्रेस व भाजपा दोनों इंतजार में है कि कौन किसे मैदान में उतारता है। हालांकि सुरजेवाला खेमे में अग्रवाल व पंजाबी समाज से भी कई नाम चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि यदि भाजपा पिछड़ा वर्ग पर दांव खेलती है तो रणदीप सुरजेवाला की रणनीति इसके उलट हो सकती है। देखना होगा कि कांग्रेस और भाजपा में से कौन सी पार्टी पहले अपना प्रत्याशी घोषित करती है। रणदीप सुरजेवाला तीन जून को राजस्थान से अपना राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भरवाकर कैथल पहुंचेंगे। उसी दिन उम्मीद है कि उनके समर्थित उम्मीदवार का नाम घोषित हो। भाजपा की दो जून को संगठन की बैठक में नाम तय होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed