फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Aam Aadmi Party workers took out victory procession

आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं ने निकाला विजयी जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party workers took out victory procession
कैथल। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में हुई बंपर जीत पर शुक्रवार को शहर में जश्र मनाया। पार्टी के हरियाणा सह-प्रभारी दिल्ली से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। पहले कर्ण विहार में आयोजित कार्यक्रम में गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही संगठन मजबूती के लिए संदेश दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ शहर में विजय जुलूस निकाला। जो देवीगढ़ रोड से होते हुए नया बस अड्डा चौक, वहां से करनाल रोड, करनाल रोड से ढांड रोड, पिहोवा चौक से नई अनाज मंडी में पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जनसभा में सांसद ने कार्यकर्ताओं को पंजाब में बंपर जीत की बधाई दी और हरियाणा में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब की जनता ने धर्म और जाति की नफरत फैलाने वाली राजनीति को छोड़कर काम की राजनीति को पसंद किया। पूरे देश के नेताओं को पंजाब ने यह संदेश दिया है कि वे काम की राजनीति करें। राजनेता अरविंद केजरीवाल से सीख लेकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। अन्यथा जनता उन्हें घर भेज देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने धर्म और जाति की नफरत फैलाने वाली राजनीति छोड़कर काम की राजनीति को पसंद किया है। नशे का कारोबार करने वाले भ्रष्टाचारी नेताओं को एक साइड करके ईमानदार नेता भगवंत मान को पसंद किया है। बड़े-बड़े सभी नेताओं को घर भेज दिया है। जिस तरह से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने काम करके दिखाया है, अब उसी तरह से पंजाब में भी काम करके दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अकेली दिल्ली सरकार है, जिस पर कोई कर्ज नहीं है। दिल्ली में पानी, बिजली और शिक्षा निशुल्क है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जाती है। यही अब पंजाब में करके दिखाया जाएगा। दो साल बाद हरियाणा में इससे भी अच्छी स्थिति में परिणाम आएंगे। गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे तेजी से उभरती हुई पार्टी है। आप अकेली क्षेत्रीय ऐसी पार्टी है, जिसकी अब दो राज्यों में सरकार है। इस अवसर पर उनके साथ उत्तरी जोन अध्यक्ष बीके कौशिक, जिला अध्यक्ष मुकेश गर्ग, जिला संगठन मंत्री सीमा सेगा, जिला सचिव राजबीर सिंह, सुनील सहारण, युवा जिला अध्यक्ष महेंद्र राणा, सह-सचिव राजू कांगड़ा, हल्का अध्यक्ष कुलदीप देवीगढ़, कर्ण सिंह, दीपक, बलिंद्र, सोनू, श्रवण, रॉकी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed