{"_id":"69fb90648aff6a148f04957a","slug":"a-young-man-going-to-court-was-attacked-on-the-way-five-people-were-named-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148980-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अदालत जा रहे युवक पर रास्ते में हमला, पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अदालत जा रहे युवक पर रास्ते में हमला, पांच नामजद
Thu, 07 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अदालत जा रहे एक युवक पर आपसी रंजिश के चलते रास्ते में हमला कर दिया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर पांच नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मूल निवासी सेरधा व हाल निवासी ऋषि नगर तरसेम ने बताया कि वह 5 मई की सुबह करीब 8 बजे अदालत जा रहा था। जब वह अदालत रोड स्थित मध्य मार्ग चौक पर पहुंचा तो एक कार ने उसकी बाइक के आगे कट मारकर उसे रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार कार में 6-7 युवक सवार थे। उनमें से सुरेश सहित अन्य आरोपी नीचे उतरे। एक युवक ने उसे बंदूक दिखाकर डराया, जबकि बाकी आरोपी गंडासी और डंडों से लैस थे। आरोप है कि आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और उसके सिर पर गंडासी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
तरसेम ने बताया कि वह जान बचाने के लिए सेक्टर-19 की ओर भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए और सिर व पैरों पर लाठियों से हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने हमलावरों की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के गांव पाणरी निवासी विजय, मिट्ठू, बीरा, सुरेश और अरमान के रूप में की है, जबकि अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। सिविल लाइन थाना के एसएचओ रामनिवास ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।