कृष्ण कृपा मंदिर के पास धान से भरी ट्राली सड़क में धंस गई, जिससे लोगों की आवाजाही रुक गई। दूसरी ओर सडक़ पर धान बिखरने से किसान को भी काफी नुकसान हुआ। नगर निवासी रजत बजाज, गोलू तनेजा, संजू पंसारी, राज कुमार जांगड़ा, नरेश मित्तल, विजय सरदाना, मनजीत, सागर भट्ट, विजय भट्ट, महावीर राणा, सुरेश, श्रवण सलूजा, ललित रहेजा व बलकार सिंह ने बताया कि डीएवी कॉलोनी में डीएवी स्कूल को जाने वाली सड़क भी दो जगहों से धंसी हुई है। इसे ठीक करने के लिए अभी तक विभाग ने कुछ भी नहीं किया है। इसके साथ ही स्वर्ग द्वार मंदिर के साथ व सरकारी अस्पताल रोड पर भी सडक़ नीचे धंसी हुई है और गड्डे बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि जब से सीवरेज का काम हुआ है तब से ही ऐसा हो रहा है। उन्होंने प्रशासन व सरकार से मांग की कि सीवरेज के काम में जो धांधली हुई है उसकी जांच करवाई जाए और सड़कों और गलियों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए।