{"_id":"68c9c06a4eb20d7607093398","slug":"a-special-plan-will-be-made-for-sarola-siphon-kaithal-news-c-18-1-knl1004-740443-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सरोला साइफन के लिए बनाया जाएगा विशेष प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सरोला साइफन के लिए बनाया जाएगा विशेष प्लान
Wed, 17 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ पंजाब राज्य के गांव धर्महेड़ी में किसानों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक समाधान करने का आश्वासन भी दिया। एसडीएम ने कहा कि साइफन को लेकर विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है।
घग्गर से सटे पंजाब के गांव के किसानों की मांग थी कि हर साल घग्गर के जल स्तर बढ़ने से सरोला साइफन की वजह से पानी की सही से निकासी नहीं हो पाती है। इस कारण पानी का दबाव बढ़ जाता है, जिसकी वजह से पंजाब के कुछ गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। किसानों को काफी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बाढ़ जैसी स्थिति इस क्षेत्र में उत्पन्न न हो इसके लिए हरियाणा सरकार व प्रशासन की ओर से लगातार घग्गर व अन्य नदियों की साफ-सफाई करवाई जाएगी।
घग्गर के पानी की स्पीड को बढ़ाने के लिए भी काम किया जाएगा। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। घग्गर में आने वाले सभी नालों, नदियों व ड्रेनों की साफ-सफाई समय रहते करवाई जाएगी। इस मौके पर पटियाला एसडीएम हरजोत कौर, डीएसपी कुलदीप बैनीवाल, कार्यकारी अभियंता गुरविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।