फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A massive fire broke out in the stubble stored at the power plant, and was extinguished with great difficulty.

Kaithal News: बिजली प्लांट में रखी पराली में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत से बुझाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the stubble stored at the power plant, and was extinguished with great difficulty.
30kht_36_पोलड़-कांगथली के बीचबिजली प्लांट में रखे गए पराली के ढेर में लगी आग का दृश्य।
II
विज्ञापन


- मौके पर पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियां, पोलड़ और कांगथली के बीच लगा है प्लांट
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल।
रविवार दोपहर को पोलड़ और कांगथली गांव के बीच बिजली प्लांट में रखी पराली के ढेरों में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये की पराली जलकर राख हो गई। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी। सीवन थाना एसएचओ के अनुसार, दोपहर के समय प्लांट के कर्मचारी अपने काम में जुटे थे। जैसे ही उन्होंने आग को धधकते देखा अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। इसके बाद करीब एक घंटे में आग बुझाई गई। दमकल केंद्र के इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि उनके पास कॉल आई थी कि पोलड़ व कांगथली गांव के बीच पराली के ढेरों में आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर भेज दी गईं। चीका व कैथल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

नुकसान का किए जाएगे आकलन : एसएचओ


सीवन थाना पुलिस की टीम भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास करेगी। सीवन थाना के एडिशनल एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि उनकी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल और कैलरम गांव में भी लगी थी आग
कैथल। जिले में पराली व आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 24 नवंबर को कैथल जिले के चंडीगढ़-हिसार हाईवे के नजदीक केलरम गांव में पराली के ढेर में भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते लपटों ने लगभग 5 से 6 एकड़ क्षेत्र को घेर लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ मिनटों में करोड़ों रुपये की पराली राख बन गई। सूचना मिलते ही कैथल समेत नजदीकी क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थी।

इसके अलावा 28 नवंबर को कैथल शहर के करनाल रोड स्थित एक चौबारे पर बने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में बिजली के ट्रांसफॉर्मर से हुए शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई थी। इस घटना के बाद आस-पास स्थित दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया था। गनीमत यह रही थी कि इस घटना में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में लगी एसी और चार लैपटॉप सहित जरूरी दस्तावेज जल गए। इसे कंपनी को 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ था।

30kht_36_पोलड़-कांगथली के बीचबिजली प्लांट में रखे गए पराली के ढेर में लगी आग का दृश्य।

30kht_36_पोलड़-कांगथली के बीचबिजली प्लांट में रखे गए पराली के ढेर में लगी आग का दृश्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article