फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A grand and modern bus stand will soon be built in Siwan: Ishwar Singh

सीवन में जल्द बनेगा भव्य व आधुनिक बस स्टैंड : ईश्वर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
A grand and modern bus stand will soon be built in Siwan: Ishwar Singh
(कैथल) सीवन। सीवन को नगरपालिका का दर्जा मिलने के बाद अब यह कस्बा से शहर हो गया है। जल्द ही सीवन के लोगों की बस अड्डे की समस्या का समाधान होगा और यहां भव्य बस अड्डा बनाया जाएगा। यह जानकारी गुहला के विधायक ईश्वर सिंह ने सीवन के प्रमुख समाजसेवी सुधीर मिड्ढा के कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए दी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के सामने कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर आधुनिक बसस्टैंड बनाया जाएगा। इसकी सरकारी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। यह बस स्टैंड लगभग 5.5 कनाल जमीन में बनाया जाएगा व सीवन के लोगों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सीवन में पार्क व तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा। कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर सीवन के दोनों ओर स्वागत गेट लगाए जाएंगे। सीवरेज व अन्य कारणों से टूटी हुई गलियां दोबारा से बनाई जाएंगी। कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि सीवन की गिनती मॉडल शहरों में हो। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व चेयरमैन राजकुमार शर्मा, समाजसेवी सुधीर मिड्ढा, गगनदीप सिंह, जितेंद्र सरदाना, मनीष मेहता मितू, इंद्र मोहन रहेजा व अजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed