{"_id":"68af62047cbe527936030301","slug":"a-farmer-died-due-to-electric-shock-in-sisamour-village-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136889-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिसमौर गांव में करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिसमौर गांव में करंट से किसान की मौत
Thu, 28 Aug 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
10 कैथल। मृतक सोहन लाल का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सिसमौर गांव में करंट लगने से एक युवा किसान सोहन लाल की मौत हो गई। वह अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। काम करते समय उसका हाथ सबमर्सिबल के स्टार्टर के पास खुली तार को छू गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को परिजनों की सहायता से पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक युवक के चाचा रामप्रताप ने बताया कि रात को उसका भतीजा सोहन लाल खेत में काम करने के लिए गया हुआ था।
उन्होंने बताया कि वहां पर काम करते समय उसका हाथ स्टार्टर को छू गया। वहां तार खुली होने और बरसात का मौसम होने के कारण उसके भतीजे को करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार में था अकेला कमाने
वाला ः परिजन उसके घर वापस आने का इंतजार करते रहे। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो वे उसे बुलाने के लिए खेत में पहुंच गए। वहां देखा कि सोहनलाल की मौत हो चुकी थी। करंट लगने के कारण उसका हाथ का एक अंगूठा कटा हुआ था।
परिजनों ने बताया कि सोहल लाल के परिवार में दो बहनें हैं और माता बीमार है। वह परिवार को अकेला चलाने वाला था। सोहन लाल की शादी हो चुकी है, जिसके एक बेटा व दो बेटी भी हैं।
तितरम थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में इत्तफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।