{"_id":"68cb19fe9ab3f2ebab0a4a73","slug":"a-fair-will-be-held-at-agroha-dham-on-october-7-kaithal-news-c-245-1-kht1002-137998-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अग्रोहा धाम में 7 अक्तूबर को लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अग्रोहा धाम में 7 अक्तूबर को लगेगा मेला
Thu, 18 Sep 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
35... डॉ. राजकुमार गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अग्रोहा धाम में 7 अक्तूबर को एक ऐतिहासिक, विशाल और भव्य राष्ट्रीय मेले का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं और हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यह जानकारी अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने दी।
उन्होंने बताया कि यह मेला समाज की एकता, सेवा और सांस्कृतिक धरोहर का महापर्व है, जिसमें सभी जाति और धर्मों के लोग शामिल होंगे। राष्ट्रीय मेले में ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी, प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल और अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय नेता व जी मीडिया ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह राष्ट्रीय आयोजन अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की देखरेख में होगा। 7 अक्तूबर को सुबह शक्ति सरोवर स्नान, भव्य कलश यात्रा और छप्पन भोग का कार्यक्रम होगा। दोपहर में विशाल भंडारे के बाद ध्वजारोहण व राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें समाज व राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर गहन मंथन किया जाएगा। मेले के दौरान समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली देश-प्रदेश की विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। गोयल ने कहा कि अग्रोहा धाम देश का पांचवां धाम है और करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन
अग्रोहा धाम को जानें...
अग्रोहा धाम हिसार के अग्रोहा स्थित एक धार्मिक स्थल हैं, जो मुख्यतः महालक्ष्मी और अग्रसेन महाराज को समर्पित हैं। मंदिर का निर्माण सन 1976 में प्रारंभ हुआ और 1984 में पूरा हुआ। इस धाम को तीन भागों में बांटा गया है, जिसमें से बीच वाला भाग मां लक्ष्मी और पूर्वी हिस्सा महाराजा अग्रसेन और पश्चिमी हिस्सा मां सरस्वती को समर्पित है। मान्यता है कि अग्रोहा का निर्माण महाराजा अग्रसेन ने करवाया था। यहां शरद पूर्णिमा के दिन मेला लगता है।