फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A doctor who had gone out for a walk was shot, his condition is critical

Kaithal News: घर से सैर के लिए निकले डॉक्टर को मारी गोली, हालत नाजुक

Mon, 15 Sep 2025 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 15 Sep 2025 03:51 AM IST
विज्ञापन
A doctor who had gone out for a walk was shot, his condition is critical
कैथल। शहर के सेक्टर 21 में रविवार देर शाम को खाना खाने के बाद घर से सैर के लिए निकले एमबीबीएस डॉक्टर प्रतीक को बदमाशों ने गोली मार दी। डॉक्टर को गोली मारने स्कूटी पर आए बदमाश स्कूटी पर सवार थे। गोली डॉक्टर के पेट के आर-पार निकल गई। फिलहाल डॉक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे में घायल डॉक्टर प्रतीक कुमार सेक्टर 19 के रहने वाले है और शाम को करीब सात बजे सैर करने के लिए सेक्टर 21 में गए हुए थे। वहां पर अज्ञात स्कूटी सवार युवक ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गोली डॉक्टर के पेट में लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। डॉक्टर को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर गया। घटना की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय वीरभान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं जांच के लिए एफएसएल की टीम में भी पहुंची व साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थूआ गांव निवासी डॉक्टर प्रतीक कालीरमण पर गोली चलाने में बूढ़ाखेड़ा निवासी जितेंद्र का नाम सामने आया है। जितेंद्र की कैथल अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed