फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A dilapidated building collapsed in the main market, a worker was trapped under the rubble

Kaithal News: मुख्य बाजार में गिरा जर्जर भवन, मलबे में दबा मजदूर

Sun, 14 Sep 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 14 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A dilapidated building collapsed in the main market, a worker was trapped under the rubble
कैथल के मेन बाजार में मकान गिरने से वहां काम कर रहा एक मजदूर को बचते आमजन - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मुख्य बाजार में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक पुराना मकान अचानक गिर गया। मकान गिरने से वहां काम कर रहा एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया और मलबा बीच बाजार फैल गया। जैसे ही हादसा हुआ, आसपास के लोग और दुकानदार तुरंत मजदूर को बचाने के लिए जुट गए। इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर एसआई राजकुमार राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। जैसे ही लोग मलबा हटाना शुरू कर रहे थे, नीचे से मजदूर की आवाज आई। राहत कार्य में लगे लोगों ने तेजी और सावधानी के साथ काम किया ताकि मजदूर को जिंदा बाहर निकाला जा सके। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया। उसका सिर सुरक्षित था, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। घायल मजदूर को तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहर के मेन तलाई बाजार में कविता पत्नी कमल गांधी की दुकान के ऊपर मकान था। यह पुराना निर्माण समय की कड़ियों से बना था और कंडम हो चुका था। मकान गिराने के लिए चार मजदूर लगाए गए थे। जैसे ही वे दुकान को गिराने का काम कर रहे थे, अचानक दुकान धड़ाम से नीचे गिर गई और मलबा बीच बाजार फैल गया। दुकान के नीचे काम कर रहा एक मजदूर मलबे में दब गया। गनीमत रही कि उसने अपने सिर को नीचे छिपा लिया, जिससे वह गंभीर चोटों से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने बताया कि मकान गिरने के समय बाजार व्यस्त था। एक बार तो यह भी संदेह हुआ कि एक राहगीर युवती भी मलबे के नीचे आ सकती थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। मजदूर दबने की जानकार पर दुकानदार और राहगीर तुरंत मलबा हटाने में जुट गए। पुलिस और अन्य राहत टीम भी मौके पर पहुंच गई। अन्य तीन मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मजदूर की सुनने के बाद सावधानी के साथ मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया। फिर उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। एसआई राजकुमार राणा भी अपने दल बल के साथ राहत कार्य में सक्रिय रहे।

न ही सुरक्षा के इंतजाम

मुख्य बाजार में यह हादसा यह उजागर करता है कि सुरक्षा इंतजाम न के बराबर थे। बाजार के समय में भीड़भाड़ होने के कारण यह हादसा और गंभीर हो सकता था। शहरवासियों ने कहा कि मेन बाजार जैसी व्यस्त जगह पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। साथ ही, नपा अधिकारियों को चाहिए कि जर्जर भवनों को समय रहते गिराया जाए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और आगे सरकार के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर गीता, शहर थाना प्रभारी

कैथल के मेन बाजार में मकान गिरने से वहां काम कर रहा एक मजदूर को बचते आमजन

कैथल के मेन बाजार में मकान गिरने से वहां काम कर रहा एक मजदूर को बचते आमजन- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed